Ryan Curtis एक बहु-प्लैटिनम पुरस्कार विजेता स्कॉटिश गायक, गीतकार, और मुखर निर्माता है जो Los Angeles में स्थित Kobalt Music Group और One Hit Away Music Publishing के साथ हस्ताक्षरित है। Ryan ने दुनिया भर के कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें NCT DREAM, Luhan, Taemin, Louis Tomlinson, Tate Mcrae और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त करे हुए इस प्रतिभा ने EnVi के साथ K-Pop उद्योग में अपने काम, अन्य कलाकारों के साथ सहयोग और अपने एकल प्रयासों के बारे में बात की।

ग्रामीण स्कॉटलैंड में GarageBand

Ryan स्कॉटलैंड में जानवरों से घिरे खेत में पले-बढ़े है, “एकान्त जगह” उन्होंने याद किया, अपने किसी भी दोस्त से लगभग 30 मिनट के दूरी पर। उन्हें हमेशा संगीत उद्योग का परिधीय ज्ञान था क्योंकि उनकी माँ एक संगीत प्रबंधक थीं और उनके पिता एक संगीत निर्माता थे। संगीत में अपने माता-पिता के करियर के बावजूद, Ryan ने कभी भी अपनी किशोरावस्था तक संगीत बनाने में विशेष रुचि नहीं ली। “इसमें सुंदरता यह है कि मैंने इसे स्वयं खोजा और इसके करने का प्यार ढूँढा,” Ryan ने विचार किया।

उन्होंने याद किया कि उनके माता-पिता ने उनके लिए एक MacBook ख़रीदा था, और फुसफुसाते हुए उन्होंने GarageBand ऐप खोलने का फैसला किया। ऐप ने संगीत में उनकी रुचि जगाई और Ryan को विभिन्न ध्वनियों के साथ प्रयोग करने में घंटों बिताने के लिए प्रेरित किया। यह शौक जल्दी ही Ryan के लिए एक नया प्यार बन गया, और उन्होंने कला के रूप में एक अभयारण्य पाया। अपने पिता की तकनीकी विशेषज्ञता और सलाह के साथ, Ryan अपने शिल्प को तराशने में सक्षम हुए। यह सोचना याद किया , “लोग वास्तव में जीने के लिए ऐसा कर सकते हैं?” जिज्ञासा के उस पल में, उन्होंने फैसला किया कि वह संगीत को करियर के रूप में आगे बढ़ाएंगे।

LA में अपना रास्ता ढूँढना

एक बार जब Ryan ने संगीत को गंभीरता से लेना शुरू किया, तो वह जानते थे कि अवसरों की एक दुनिया विदेश में उनकी प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने नेटवर्क बनाने और अपने शिल्प को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, साथ ही यह प्रदर्शित करते हुए कि वे इस उद्योग के एक सदस्य हैं। Ryan ने United States की कई यात्राएँ कीं, और उद्योग का अनुभव हासिल करने के लिए अन्य कलाकारों के साथ अधिक से अधिक सेशंस किए। उनकी कड़ी मेहनत का भुगतान तब हुआ जब उन्होंने 2016 में अपने पहले डील  पर हस्ताक्षर किए और विश्वास की छलांग लेकर ऑफिशियली United States जाने का फ़ैसला किया।

Image courtesy of Ryan Curtis

Los Angeles में जीवन के लिए प्रारंभिक परिवर्तन एक बड़ा समायोजन था; हालाँकि, Ryan के संगीत के प्रति प्रेम ने उन्हें भू योजित रखा और ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने विभिन्न कलाकारों के स्टूडियो में नॉन-स्टॉप सेशंस में भाग लिया, विशेष रूप से साथी मित्र Cesar Da Emperor के स्टूडियो में। वह 2021 में गायक Bryce Vine के ट्रैक “Gold Rush” के लिए सेशंस के श्रृंखला को याद करते हैं, जो इस साल की शुरुआत में Serotonin EP के हिस्से के रूप में जारी किया गया था।

Ryan ने States में अपने जीवन को समायोजित कर लिया है और होम स्टूडियो बनाने के अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है। बिस्तर से निकल के अपने मन पसंद काम करना उन्हें बौहत पसंद है। अपने करियर पर विचार करते हुए और जिस रास्ते पर वह अब है, उसे पाने के लिए Ryan को कोई पछतावा नहीं है। वह अपने अतीत को “जोखिम लेने” की और अपने सपनों का करियर बनाने की सलाह देंगे।

अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव

संगीत के लिए Ryan के जुनून और उनकी नेटवर्किंग क्षमताओं ने उन्हें अपने साथियों से पहचान दिलाने में मदद की और दुनिया भर के कलाकारों के साथ उनके काम का मार्ग प्रशस्त किया। वह अपने प्रकाशक, Innerv8 Musiq के Obi Mhondera को एशियाई संगीत उद्योग में पहचान कराने का श्रेय देते हैं।

Luhan के एकल “The Moment” पर उनका काम Ryan की एशिया में पहली परियोजनाओं में से एक था। गीत को 2012 में Mike Macdermid के साथ सह-लिखा गया था। “[गीतकार] इतना उत्पन्न करते हैं और उसमे से कोई भी चलन में नहीं आते, पूरी उत्पादन प्रक्रिया को नहीं देखते है और वह दुनिया भर के लोगों को कैसे प्रभावित करता है,” Ryan ने साझा किया। दुनिया भर में इतनी बड़ी ऑडीअन्स के लिए गाने को परफॉर्म करते देखना एक कलाकार के रूप में Ryan के लिए एक प्रभावशाली क्षण था।

Ryan की सबसे हालिया सफलता NCT DREAM के Winter Special Mini Album Candy पर उनका ट्रैक “Take My Breath” था। यह एल्बम 2022 में 16 देशों में नंबर एक था और दुनिया भर में इसकी दो मिलियन से अधिक प्रतियां बिकीं। Hwang Yu Bin, Justin Starlin और Willie Weeks द्वारा सह-लिखित, गीत प्यार के एक कन्फ़ेशन का विवरण देता है जो इतना तीव्र है कि यह आपको बेदम कर देता है। NCT DREAM के लीडर और मुख्य रैपर Mark ने गाने के लिए अपना खुद का रैप पद्य लिखा है।

NCT DREAM के साथ “Take My Breath” की वैश्विक सफलता के अलावा, Ryan ने Louis Tomlinson के बोनस कॉम्पैक्ट डिस्क Bigger Than Me के लिए विशेष बी-साइड ट्रैक “Saved By A Stranger” के लिए इंजीनियरिंग और वोकल उत्पादन पर काम किया। भौतिक एल्बम Faith In The Future, जिसमें यह ट्रैक शामिल था, ने 2022 में UK में नंबर ए एल्बम बनाया।

एकल संगीत में डाइविंग करना

Ryan अपना खुद का संगीत बनाते है और इसकी प्रक्रिया को एक गहरे व्यक्तिगत और शांतिदायक रूप में देखते है। उन्होंने 24 फरवरी, 2023 को अपना नवीनतम सिंगल, “Nose Dive” रिलीज़ किया। यह गीत मूल रूप से Post Malone के लिए 2021 में सह-लेखक Cesar Da Emperor के साथ लिखा गया था। Post Malone द्वारा कभी जारी नहीं किया गया, Ryan ने कमान संभाले और एक ज़्यादा व्यक्तिगत दृष्टिकोण के साथ गीत को फिर से लिखने का फैसला किया जो एक कलाकार के रूप में उनके लिए प्रामाणिक था और इसे अपने स्वयं के रूप में जारी किया।

आगे क्या होगा?

Ryan वैश्विक स्तर पर कलाकारों के साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं और अपनी प्रतिभा को दुनिया के साथ साझा करना चाहते हैं। वह K-Pop उद्योग में काम करने के लिए निवेशित है और EXO और Red Velvet जैसे कलाकारों के साथ काम करने की इच्छा रखते है। Ryan किसी दिन The Kid LAROI, Shawn Mendes, Justin Bieber, Rihanna और Post Malone जैसे कलाकारों के साथ काम करने की भी उम्मीद करते है।इस होनहार उद्योग प्रतिभा के लिए सहयोग और अवसर अनंत हैं।

Ryan अपने करियर को एक वीडियो गेम के रूप में अंतहीन संभावनाओं और खोजने के लिए एक दुनिया के जैसे देखते है। वह हमेशा अपने योग्यता के अंक बढ़ाने और अगले स्तर तक आगे बढ़ने की कोशिश करते है। इस मानसिकता ने उन्हें वहां पहुंचा दिया है जहां वह अभी है, और EnVi यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि वह आगे क्या करते है!

Ryan के साथ Instagram पर बने रहें, और Spotify पर उन्हें सुनें!

उभरते कलाकारों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? Radha के साथ EnVi के Artist Spotlight को यहाँ देखें!