गुरुवार, 15 सितंबर को, गायक-गीतकार JUNNY ने The Brooklyn Monarch के मंच की शोभा बढ़ाई अपने मधुर स्वरों के साथ। अपने blanc टूर के दूसरे-से-अंतिम पड़ाव को पूरा करते हुए, JUNNY ने पहली बार न्यूयॉर्क में प्रदर्शन किया, और JUNNIVERSE, उनके प्रशंसको ने खुले हाथों से उनका स्वागत किया।

Photo courtesy of Khadija Haque

ब्रुकलिन में मज़ा लाना

चीनी कलाकार XENZU और DJ MinJeong द्वारा एक शानदार ओपनिंग शो के बाद, JUNNY ने सिल्वर ज्वेलरी और Dior Oblique Overshirt के साथ कैज़ुअल लुक में मंच पर धूम मचाई। वह “Color Me” गाते हुए मंच पर दौड़ते हुए सीधे कॉन्सर्ट सेटलिस्ट के साथ शुरू हो गए। अपने उत्साहित प्रशंसकों की एनर्जी का मज़ा लेते हुए, JUNNY ने मंच पर पर्फ़ॉर्म किया और शुरू से ही प्रशंसकों ने उनके साथ गाना गाया। उन्होंने एनर्जी को कम होने का मौका नहीं दिया जब उन्होंने अपने टैटूज़ को दिखाने के लिए अपनी आस्तीनें घुमाईं और अपना अगला समान रूप से जोशपूर्ण गीत, “Obvious” शुरू किया।

गायन के दौरान, JUNNY ने दर्शकों का ध्यान कभी नहीं खोया। उन्होंने प्रशंसकों से फूल एकत्र किए, खुद को रिकॉर्ड करने के लिए सेलफोन लिए, और कुछ बधिया डान्स मूव्ज़ दिखाए। यद्यपि वह उस समय इन दो गीतों के प्रदर्शन दौरान काफ़ी मज़े कर रहे थे, उनकी जन्मजात प्रतिभा उस समय सबसे अधिक चमकीला थी जब उन्होंने मंच के एक कोने से दूसरे कोने तक नृत्य करते हुए सहजता से गाया।

अपने और दौरे का परिचय देने के बाद, JUNNY ने अगले गीत, “Not About You” का खुलासा किया। प्रशंसकों ने बेसब्री से “but I ain’t talking ‘bout you” लाइन गाने का इंतजार किया, जो खुद JUNNY द्वारा एक विशेष अनुरोध था। जैसे-जैसे गीत जारी रहा, JUNNY के एडलिब्स और उच्च नोट्स ने प्रशंसकों को प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप जयकार इतनी जोर से हुई कि एक पल के लिए गायक की आवाज डूब गई। अगले गीत, “Mugshot” में उच्च ऊर्जा जारी रही, जिसे JUNNY ने बताया वो उनके एक्स के बारे में है। (JUNNY के शब्दों में, “अच्छा छुटकारा।”)

सबसे पहले आता है प्रशंसक

गानों के बीच ब्रेक के दौरान, प्रशंसकों ने कुछ गानो के निवेदन किए, और JUNNY ने अनुपालन करने में संकोच नहीं किया। उन्होंने “HIDE AND SICK” और “solo” के acapella स्टाइल स्निपेट्स गाए, जो केवल कलाकार की अनोखे मुखर प्रतिभा को उजागर कर रहे थे। जब JUNNY ने अपने कूल्हे पर हाथ रखा तो दर्शकों की हंसी छूट गई और उन्होंने प्यार से जवाब दिया, “ठीक है दोस्तों। मुझे अब अपने सेट के साथ जाने दे,” पूरे कॉन्सर्ट के दौरान, JUNNY ने प्रशंसकों के साथ जुड़ना जारी रखा इस रूप में – सेल्फी ली, फूल लिए, एक हेडबैंड लिया, हाथो से बनाए दिलों को पूरा किया, और प्रशंसकों की तारीफों का जवाब दिया। उन्होंने एक प्रशंसक के लिए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसने स्वीकार किया कि वे अपने माता-पिता को JUNNY के संगीत कार्यक्रम में भाग लेने के बारे में नहीं बताके आए थे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि JUNNY ने वास्तव में अपने प्रशंसकों की सराहना की, और हालांकि उन्होंने मौखिक रूप से अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया, JUNNY के आँखों की नज़र ने भावनाओं को शब्दों से कहीं अधिक संप्रेषित किया।

स्टेलर कोलैबोरेशन और एक पिक्चर परफेक्ट नाइट

अकेले प्रदर्शन करने के बावजूद, JUNNY ने अपने कई हिट सहयोग गीतों को शामिल किया, जिनमें pH-1 की विशेषता वाले “AURA” और GOT7 के JAY B के साथ रिलीज़ किया गया ट्रैक “nostalgia” भी शामिल था। जब उन्होंने JAY B के बिना “nostalgia” गाया, एक प्रशंसक ने उन्हें एक GOT7 की लाइटस्टिक दी, जिसे JUNNY ने उनके प्रदर्शन के दौरान उत्साह से लहराया।

दर्शकों ने पूरे संगीत कार्यक्रम में JUNNY के साथ गाया, जिसे गायक ने अक्सर प्रशंसकों की ओर अपने माइक्रोफ़ोन को घुमाकर प्रोत्साहित किया। लेकिन सबसे प्रभावशाली क्षण तब आया जब ट्रैक “By My Side” का इंटरो शुरू हुआ। पूरे स्थल ने पहली कविता को बिना किसी संघर्ष के गाया, भले ही वह कोरियाई में हो। अपने डिंपल और अपने दिल पर हाथ रखने वाली सबसे बड़ी मुस्कान के साथ, जूनी ने गाया, हालांकि उन्होंने माइक्रोफोन को अपने प्रशंसकों की ओर इशारा किया। जैसे ही वह गीत के अंत के करीब था, ट्रैक अचानक चुप हो गया क्योंकि JUNNY ने वाद्य यंत्र के वापस आने से पहले एक उल्लेखनीय उच्च नोट के साथ प्रशंसकों की सेवा की और गायक ने गीत का समापन किया।

शो के आधे से थोड़े अधिक समय तक, JUNNY ने प्रशंसकों से अपने लोकप्रिय ट्रैक “MOVIE” के लिए अपनी फ्लैशलाइट चालू करने के लिए कहा। रोशनी के समुद्र में, यह वास्तव में प्रशंसकों और कलाकार के बीच एक आदर्श क्षण था, जिस्पे अधिक महत्तव पड़ा जब उन्होंने गाया, “What a wonderful scene / I hope it lasts forever.”

ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट

अपने सबसे हाल ही में रिलीज़ हुए एल्बम, blanc से ट्रैक पर्फ़ॉर्म करने के साथ-साथ, JUNNY में उनके कई पुराने गाने भी शामिल किए, जिसने उनके प्रशंसकों को उत्साहित किया। अपने पुराने एल्बम Vivid के गीतों का प्रदर्शन करते हुए, आरएंडबी कलाकार ने शो में और अधिक कामुक खिंचाव लाया। “Trust,” “Say,” “Zone,” “Feel That,” और “For the Weekend” जैसे ट्रैक्स के साथ, JUNNY ने पूरे स्थल को सेक्सी गानों के साथ जोड़ दिया। उन्होंने प्रशंसकों पर पानी भी फेंका, जिसने पहले से ही जंगली अनुभूति को बढ़ा दिया।

हार्दिक समापन

जैसे ही हम शो के अंत के करीब थे, JUNNY ने अपने एल्बम, blanc के अंतिम गीत के लिए उपयुक्त रूप से एक ईमानदार परिचय दिया। “मैं एक गाना लाया हु जो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह बहुत ही खास गाना है। […] यह ‘OH!’ नामक गीत है और यह आप लोगों को समर्पित है। यह मेरे प्रशंसकों को समर्पित है। तो अगर आप पहली बार सुन रहे हैं, तो कृपया गीत के बोल सुनें, यह बहुत मायने रखता है। और यदि आप गीत जानते हैं, तो कृपया मेरे साथ गाएं।”

यदि परिचय किसी व्यक्ति को आंसू बहाने के लिए पर्याप्त नहीं था, तो JUNNY के भावपूर्ण स्वर और भीड़ की तरफ़ प्यारभरि नज़र वास्तव में बता दिया कि वह अपने प्रशंसकों के लिए कितने आभारी है। इन शब्दों को गाते हुए “so I just need a hand to hold / Every step I take alone / Fears will take over my mind,” JUNNY प्रशंसकों के पास गए और उनके हाथ पकड़े। अपने प्रशंसकों की ओर इशारा करते हुए, JUNNY ने गाना बंद कर यह गाते हुए, “It’s you that can make me feel alive.”

इस ईमानदार प्रदर्शन के बाद, JUNNY ने खुलासा किया कि वह प्रदर्शन करने के लिए अपने साथ एक गुप्त गीत लेके आए है और “Get Ya!” पर्फ़ॉर्म करने के लिए आगे बढ़े, जिससे कार्यक्रम स्थल पर हल्का-फुल्का मूड लौट आया।

शो को बंद करने के लिए JUNNY ने उनके सबसे प्रतिष्ठित गीतों में से एक, “Thank You” प्रस्तूत किया, यह पुष्ट करते हुए कि वह उन प्रशंसकों के लिए कितने आभारी हैं जिन्होंने उनकी संगीत यात्रा के दौरान उनका समर्थन किया है।

अनपेक्षित Encore

एक समूह तस्वीर लेने के बाद, प्रशंसकों ने “एक और गीत” का अलापना करना शुरू कर दिया, जिस पर JUNNY ने एक माइक पकड़ा और उनकी माँग से सहमति दिखाई। DJ MinJeong के साथ एक त्वरित चर्चा के बाद, उन्होंने दर्शकों के लिए एक अंतिम संगीतमय बिदाई उपहार के तौर पे “New Girl” गाना गाया।

आज के लिए, कल के लिए और बीते दिन के लिए, JUNNY को धन्यवाद।

Spotify और Apple Music पर JUNNY का संगीत देखें और उनके नवीनतम अपडेट के लिए उनके Instagram, YouTube और Twitter पर फ़ॉलो करें!

क्या आप JUNNY के बारे में अधिक पढ़ना चाहते हैं? गायक-गीतकार के साथ EnVi का पिछला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू यहां देखें और GTKM क्विज यहां देखें!